क्षेत्रीय
कार्यालय, कर्मचारी राज्यप बीमा निगम,
कोलकाता की राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह
सह हिन्दी् दिवस समारोह की रिपोर्ट
।
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्षेत्रीय
कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम,
कोलकाता में राजभाषा पखवाड़ा समापन
समारोह सह हिन्दीत दिवस समारोह का आयोजन
हर्षोल्लास के साथ किया गया । सर्वप्रथम
दिनांक 01 सितम्बयर, 09 से 14 सितम्बलर,
09 को राजभाषा पखवाड़ा के रूप में मनाया
गया । राजभाषा पखवाड़ा आयोजन के पूर्व
ही राजभाषा शाखा से परिपत्र जारी कर
क्षेत्रीय कार्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालय
के नियंत्रणाधीन सभी शाखा कार्यालयों
के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से पूरे
पखवाड़ा के दौरान अधिकाधिक कार्य हिन्दीत
में निपटाने का अनुरोध किया गया । इसके
अतिरिक्त् राजभाषा शाखा के कर्मिकों
द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय के विभिन्ना
शाखा के कर्मचारियों से वैयक्तिक रूप
से संपर्क किया गया एवं उन्हेंर हिन्दीय
में कार्य करने एवं हिन्दी प्रतियोगिताओं
में भाग लेने के लिए प्रोत्साकहित किया
गया । इसके अतिरिक्तय राजभाषा शाखा
के कर्मिकों द्वारा शाखा कार्यालय के
कर्मचारियों से टेलीफोन से भी संपर्क
कर उन्हेंत भी हिन्दीा प्रतियोगिताओं
में भाग लेने के लिए प्रोत्सायहित किया
गया । राजभाषा पखवाड़ा के आयोजन की
सार्वजनिक सूचना हेतु क्षेत्रीय कार्यालय
के मुख्य द्वार पर दो बड़े-बड़े बैनर
लगवाए गए । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम
के अनुसार पखवाड़ा के दौरान चार हिन्दीप
प्रतियोगिता क्रमशः हिन्दी निबंध लेखन
प्रतियोगिता, हिन्दीख वाक् प्रतियोगिता,
हिन्दीत टिप्पाण एवं आलेखन प्रतियोगिता
एवं हिन्दी अंताक्षरी प्रतियोगिता
का आयोजन किया गया । इन सभी प्रतियोगिताओं
में क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों
के अतिरिक्त क्षेत्रीय कार्यालय के
नियंत्रणाधीन विभिन्नग शाखा कार्यालय
के कर्मचारियों ने भी बहुत ही उत्साोह
के साथ भाग लिया ।
दिनांक 14.09.2009 को क्षेत्रीय कार्यालय
के पुनर्निमित पंचम तल पर राजभाषा पखवाड़ा
समापन समारोह सह हिन्दी दिवस समारोह
का आयोजन किया गया । श्री नवीन कुमार
प्रजापति, मुख्य राजभाषा अधिकारी, दामोदर
घाटी निगम, समारोह के मुख्य अतिथि के
रूप में आमंत्रित थे । सर्वप्रथम मुख्य
अतिथि एवं मंच पर विराजमान अन्य विशिष्ट
अधिकारियों को कार्यालय के महिला कर्मचारियों
द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत
किया गया । तत्पश्चात समारोह का शुभारंभ
मुख्य अतिथि, अपर आयुक्त एवं क्षेत्रीय
निदेशक तथा कार्यालय के अन्य विशिष्ट
अधिकारियों द्वारा पंचदीप प्रज्जवलन
तथा सुश्री चित्रलेखा प्रमेंश्वयरण
के मधुर कंठ से गाए सरस्वती वंदना से
हुआ । श्री सुरजीत दास, संयुक्त निदेशक
ने मुख्य अतिथि का परिचय उपस्थित जनसमूह
से कराया एवं उनका स्वागत करते हुए
उन्हें कोलकाता नगर के एक प्रबुद्घ
साहित्यकार तथा राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार
की लड़ाई में शामिल अग्रणी योद्धाओं
में से एक बताया । श्री दास ने हिन्दीह
दिवस के अवसर पर मुख्याालय से प्राप्तो
महानिदेशक महोदय के संदेश को भी उपस्थित
जनसमूह को पढ़कर सुनाया ।
इस अवसर पर कर्मचारी राज्य् बीमा निगम,
मनोरंजन क्लशब के सदस्यू कर्मचारियों
द्वारा एक गीत-संगीत के कार्यक्रम का
आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का प्रारंभ
श्रीमती दीति पाल, चित्रलेखा प्रमेश्वकरण,
संचिता पाल, काकुली डे तथा मेत्रेयी
घोष द्वारा प्रस्तुित कोरस (समुह गायन)
हमको मन की शक्ति देना मन विजय करे
----------------- से हुआ उसके बाद
एक के बाद एक श्रीमती काकुली डे, श्रीमती
दीति पाल तथा सुश्री चित्रलेखा प्रमेश्वेरण
द्वारा क्रमशः प्रस्तुत मेघा छाए आधी
रात बैरंग हो गई निंदिया-----------,
उड़ जा रे पंछी---------------- , आपकी
नजरों ने समझा प्यार के काबील मुझे--------------
गीतों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया
। पूरे गीत-संगीत के कार्यक्रम में
हारमोनियम पर स्व-यं दीति पाल थी जबकि
तबला पर उनका साथ श्री कौशिक बनर्जी
ने निभाया । इस कार्यक्रम का संचालन
श्रीमती सुनीता शर्मा,क.हिंदी अनुवादक
ने किया ।
श्री बी.एन.सिंह, प्रभारी राजभाषा
अधिकारी ने राजभाषा शाखा के गत वर्ष
के क्रियाकलाप एवं उपलब्धियों पर एक
संक्षिप्तय रिपोर्ट प्रस्तुरत की ।
साथ ही उन्होंने आगामी वर्ष के लिए
राजभाषा शाखा द्वारा निर्धारित किए
गए लक्ष्य के बारे में सबको बताया साथ
ही उन्होंने राजभाषा शाखा द्वारा निर्धारित
किए गए लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा
में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से
सहयोग करने की अपील की । हिन्दील माह
के दौरान आयोजित विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं
के विजेताओं को इस अवसर पर निगम मुख्या
लय के निदेशानुसार संशोधित दर से क्रमशः
प्रथम पुरस्कावर रू. 1500/- द्वितीय
पुरस्का र रू.1200/- तृतीय पुरस्कापर
रू. 1000/- प्रदान किया गया । प्रतियोगिता
के सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि, अपर
आयुक्त एवं क्षेत्रीय निदेशक तथा कार्यालय
के अन्य विशिष्ट अधिकारियों के कर-कमलों
द्वारा पुरस्कृत किया गया ।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री टी.के.
भट्टाचार्य, अपर आयुक्त सह क्षेत्रीय
निदेशक ने उपस्थित जन-समूह को संबोधित
करते हुए कहा कि अब समय आ गया है, जब
सभी कर्मचारी हिंदी में काम करना शुरू
करें । इलेक्ट्रानिक मीडिया, सिनेमा
तथा आवागमन के आसान साधनों के कारण
देश के कोने-कोने में हिंदी का प्रचार
हो चूका है तथा देश के अधिकांश नागरिक
अब हिंदी पढ़ने, लिखने तथा बोलने लगे
हैं । अतः अब कर्मचारियों को हिंदी
में काम करने में कठिनाई नहीं है ।
सिर्फ उनको समर्पित भाव से काम शुरू
करना है । उन्होंने कानपुर, फरिदाबाद
में क्षेत्रीय निदेशक के रूप में अपने
तैनाती के दौरान हिंदी में काम करने
के अनुभव को सबों को सुनाया ।
मुख्य अतिथि श्री नवीन कुमार प्रजापति,
मुख्य राजभाषा अधिकारी, दामोदर घाटी
निगम ने अपने संबोधन में बताया कि हिंदी
अंग्रेजी की तुलना में सहज, सरल एवं
बोधगम्य है । इस भाषा में काम करना
अंग्रेजी की तुलना में अधिक सुविधाजनक
है क्योंकि अंग्रेजी की तरह हिंदी व्याकरण
के जंजीरों में बहुत नहीं जकड़ा है
। परंतु हिंदी में काम करना तभी सरल
होगा जब आप सभी एक बार हिंदी भाषा में
काम करने के लिए समर्पित हो जाएंगे
। आपका हिंदी में काम करना राष्ट्र
सेवा का ही एक भाग होगा ।
अंत में, श्री पी.बरूआ, संयुक्तद निदेशक
ने समारोह के अध्यएक्ष अपर आयुक्तक
सह क्षेत्रीय निदेशक समारोह के शानदार
एवं सफन आयोजन हेतु उनके कुशल मार्गदर्शन
हेतु आभार प्रकट किया । उन्होहने हिंदी
प्रतियोगिता के विजेताओं तथा प्रतियोगिताओं
में निर्णायक की भूमिका अदा करने वाले
अधिकारियों का भी आभार प्रकट किया ।
इसके साथ-साथ उन्होनने हिन्दी प्रतियोगिता
में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों
तथा सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों
तथा उन सभी व्य्क्तियों के प्रति भी
आभार प्रकट किया जिन्होंउने समारोह
को सफल बनाने में प्रत्य क्ष या परोक्ष
रूप से सहयोग दिया । राष्ट्ररगान की
सामूहिक गुंज तथा अल्पासहार वितरण के
साथ समारोह का समापन हुआ ।
क्षेत्रीय कार्यालय के इस समारोह को
कोलकाता शहर से प्रकाशित प्रमुख हिंदी
दैनिक द्वारा व्यापक स्थान दिया गया।
कुछ प्रमुख हिंदी दैनिक के क्लिप रिपोर्ट
के साथ संलग्न है ।
|